फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन कॉलोनी में फिर तनाव

Wed, 09 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अमन कॉलोनी में दीवार के विवाद में महिला की मौत का आरोप लगाते क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में दीवार के विवाद को लेकर चल रही तनातनी के बीच मंगलवार को फिर से अमन कॉलोनी में तनाव फैल गया। इस कॉलोनी में एक महिला की मौत के बाद लोगों ने रोष व्याप्त हो गया।  
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि रास्ते विवाद के कारण यहां बने तनाव और पूर्व के झगड़े में चोट के कारण ही महिला की जान चली गई है। करीब एक घंटे तक महिला के शव को दफनाने से पहले कॉलोनी के लोग पुलिस और अफसरों को बुलाने को लेकर आपस में ही उलझते रहे। इस दौरान महिला के घर के बाहर ही लोगों का तांता लगा रहा और वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते रहे।

क्षेत्र निवासी अमीर अहमद, परवेज, अनवर, यामीन, शब्बीर, असलम आदि ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अफसरों को लिखे गए दस्तावेज दिखाए। उन्होंने कहा कि बेहट रोड पर स्थित अमन कॉलोनी और न्यू पारसपुरम के बीच कुछ दबंग किस्म के लोग अवैध रूप से जबरन रास्ता खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन


दो कॉलोनियों के दो समुदायों के बीच सद्भाव बिगाडने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया प्रशासन के हस्तक्षेप से यहां बनी दीवार को भी गिरा दिया गया है।

इसी मामले को लेकर पिछले दिनों हुए झगड़े में चोट लगने और तनाव के कारण ही मंगलवार को एक महिला फरजाना की मौत हो गई है। फरजाना के पति शकील और अन्य लोगों ने कहा कि तनाव के माहौल के बीच यहां रहना मुश्किल हो गया है। 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि चार मार्च को भी लोगों ने विकास प्राधिकरण को पत्र देकर चेतावनी दी थी कि यदि यहां के विवाद को दूर नहीं कराया गया तो प्राधिकरण से लेकर प्रशासन के कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें