फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन साल बाद प्रदेश की सूची में बागपत ने बनाई जगह

Tue, 25 Apr 2023 08:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- 2020 में प्रदेश की सूची में चार छात्र-छात्राओं ने बनाई थी जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की सूची में तीन साल बाद बागपत ने फिर से अपनी जगह बनाई है। लुहारी के अर्जुन चौधरी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले 2020 की परीक्षा में जिले के चार मेधावियों ने प्रदेश की सूची में अपनी जगह बनाई थी।
यूपी बोर्ड की 2020 की परीक्षा में जिले के चार मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की सूची में जगह बनाई थी। इनमें बड़ौत के अनुराग मलिक ने इंटरमीडिएट की प्रदेश की सूची में प्रथम और हाईस्कूल की परीक्षा में हिलवाड़ी की रिया जैन प्रदेश की सूची में पहले स्थान पर रहीं थीं। इसके अलावा धनौरा सिल्वर नगर की गरिमा कौशिक ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की सूची में छठा और हिलवाड़ी के उज्ज्वल तोमर ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की सूची में छठा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के बाद तीन साल बाद इस बार जिले ने प्रदेश की सूची में अपनी जगह बनाई है। कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में परिषद की ओर से परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया था। 2022 के परीक्षाफल में जिले को प्रदेश की सूची में स्थान नहीं मिला था। अब तीन साल के बाद प्रदेश की सूची में जिले के मेधावी छात्र ने जिले को स्थान दिलाया है। मंगलवार को जारी किए गए यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में इंटरमीडिएट की परीक्षा में लुहारी के अर्जुन चौधरी ने प्रदेश की सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें