फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद शिक्षक नहीं ले सकेंगे उस दिन छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालय के शिक्षक अब ऑनलाइन सिस्टम के जरिए अवकाश लेने में मनमानी नहीं कर पाएंगे। विभाग ने मानव संपदा पोर्टल पर बदलाव किया है। स्कूल खुलने के बाद शिक्षक को उस दिन के अवकाश के लिए विद्यालय खुलने के 15 मिनट पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि अति आवश्यकता पड़ती है तो बीईओ को सूचना देकर स्वीकृति लेनी होगी।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि अवकाश के लिए नियम के दुरुपयोग की शिकायतें ज्यादा मिलने लगी थीं। इस कारण पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर नया आदेश जारी किया गया है। मानव संपदा पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है। अभी तक शिक्षक पहले छुट्टियां ले लेते थे। इसका आवेदन बाद में करते थे। उसे विभाग भी स्वीकृति दे देता था। इस व्यवस्था में शिक्षक जब चाहे बीमारी व अन्य किसी कार्य को वजह बताकर छुट्टियां ले लेते थे। नई व्यवस्था में स्कूल खुलने के 15 मिनट पहले या उससे आगे की छुट्टियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि कोई शिक्षक समय से स्कूल में उपस्थित हो जाता है और अचानक एक-दो घंटे बाद किसी कारणवश उसे उसी दिन छुट्टी की जरूरत पड़ती है तो उसे बीईओ को सूचना देकर स्वीकृति लेनी होगी। मेडिकल और प्रसव अवकाश के लिए नियम में बदलाव किए गए हैं। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के अवकाश के लिए नई व्यवस्था लागू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें