फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में चुनाव के बाद 22, मलकपुर में 76 डेलीगेट ने दर्ज की जीत

Fri, 04 Oct 2024 02:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। बागपत व मलकपुर गन्ना समिति चुनाव में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया गया। बागपत में 49.11 तो मलकपुर में 56 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर बुजुर्गों, दिव्यांगों में भी उत्साह देखा गया। मतदान के बाद मतगणना हुई और चुनाव में जीते 98 डेलीगेट की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी ने विजेताओं और निर्विरोध हुए डेलीगेट को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

बागपत गन्ना समिति पर 11 गांवों के 22 डेलीगेट व मलकपुर मिल समिति चुनाव में 38 गांवों के 76 डेलीगेट के लिए बड़ौत के गायत्री देवी काॅलेज में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। बागपत में 37 प्रत्याशी व मलकपुर गन्ना समिति के चुनाव में 158 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। सुबह से ही किसान मतदान करने के लिए लाइन में लगे रहे और मतदान शाम चार बजे तक चला।
मिल समिति सचिव अनिल यादव ने बताया कि बागपत में 7273 किसानों में से 3572 ने मतदान किया। यहां 49.11 फीसदी मतदान हुआ। बड़ौत में 28080 किसानों में 15741 ने मतदान किया और 56.05 फीसदी मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू कराई गई।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे चली मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी गई। वहीं विजेताओं के साथ-साथ निर्विरोध हुए डेलीगेट को भी प्रमाणपत्र देकर जीत की घोषणा की। जीतने के बाद डेलीगेट्स ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
- बुजुर्गों व दिव्यांगों ने दिखाई मतदान करने में रुचि
डेलीगेट चुनाव में बुजुर्गों व दिव्यांगों में काफी रुचि दिखाई। मतदान कराने के लिए बुजुर्ग महिला व पुरुषों को कंधों पर उठाकर मतदान केंद्र पर लेकर परिजन पहुंचे थे। महिलाओं में भी मतदान करने का काफी उत्साह देखने को मिला।
- निर्विरोध चुने गए 249 डेलीगेट को प्रमाणपत्र दिए गए
बागपत व मलकपुर गन्ना समिति में डेलीगेट के चुनाव में 249 निर्विरोध चुने गए डेलीगेट को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बागपत में 182 तो मलकपुर में 68 डेलीगेट के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुने गए थे। निर्वाचन अधिकारी निकेत वर्मा व बड़ौत में भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार व समिति सचिव अनिल यादव ने प्रमाण पत्र दिए। बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

- इन्हें विजेता घोषित किया गया
बागपत गन्ना समिति में पिलाना के रिंकू, अंकित कुमार, डौला के राजकुमार, जगदीश, खट्टा प्रहलादपुर से संजय, अमित कुमार, सुल्तानपुर हटाना से हरेंद्र, सुभाष, निरोजपुर गुर्जर से सोमपाल, सूरज, बिहारीपुर से महक सिंह, योगेंद्र, ढिकौली से अनिल, मनोज कुमार, गाधी से मांगेराम, अवधेश, बिचपड़ी से अंतराम, अमित कुमार, मवीकलां से अनिल कुमार, सरिता, बाखरपुर बालैनी से गजेंद्र, हरपाल को विजयी घोषित किया गया।
मलकपुर गन्ना समिति में छपरौली से भीम सिंह, सुरेश, तिलवाड़ा से अजय, संतोष, कुर्डी से अमरपाल, प्रमोद, बदरखा से सुभाष, राकेश, काकौर से हंसकुमार, संजीव, बाछौड़ से प्रकाश, हरेंद्र, लुहारा से बिजेंद्र, विवेक सरोहा, शेरपुर से प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, मुकंदपुर से वीरेंद्र, राजवीर, बावली से जोगेंद्र, नगेंद्र, रूस्तमपुर से पुष्पेंद्र, जयपाल को विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा छछरपुर से सुमित्रा देवी, नरेशपाल, जलालपुर से मुनफसर, खड़खड़ी से प्रमोद कुमार, संजीव, गूंगाखेड़ी से कृष्णा देवी, पूरन, जिवाना से अजेंद्र, नहरो देवी, सिरसली से सतेंद्र, प्रवेंद्र, अचराज खेड़ा से निगम शर्मा, शिव शंकर, रठाैड़ा से बबली, सुशीला, चांदनहेड़ी से उदयवीर, सुधीर, सिलाना से विकास, संदीप, ख्वाजा नंगला से योगेश, विनोद, सिनौली से संजीव, सत्तो, दरकावदा से रविंद्र, मांगे, बिनौली से भागमल, विकास, लुहारी से अशोक, महाबीर, ट्योढ़ी से अरविंद, राजेश, ढिकाना से सुनील, योगेंद्र, शिकोहपुर से दीपक कुमार, संजीव, शाहपुर बडौली से ओमपाल, महेश कुमार, हिलवाड़ी से संजीव कुृमार, यशवीर, गुराना से जलबीर, सुधीर विजयी रहे।
जबकि बड़ावद से धनपाल, योगेश, लोहड्डा से संहसरपाल, विरेंद्र, शबगा से राजपाल, दिलावर, जागौस से संजीव शर्मा, देवेंद्र त्यागी, कोताना से विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, आदलाबाद से सर्वेश कुमार, सोहनपाल, ओढ़ापुर से रामवीर, आदेश, चौबली से सियानंद, बिजेंद्र को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें