फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसे हिम्मत जुटाएं उद्योगपति

Fri, 06 Jan 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगल बज चुका हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने ताल ठोंकनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बागपत को जिला बने बीस साल बीत गए, लेकिन अब तक जिला मुख्यालय तक की सूरत नहीं बदली। बागपत विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यह देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा के सोनीपत से सटा एरिया है। वर्तमान समय में राजनेताओं के पास विकास भी सबसे बड़ा मुद्दा  होने की उम्मीद है।

यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के लिए जगह आरक्षित है, लेकिन जिले में अपराध की हालत ऐसी है कि उद्यमियों को हिम्मत जुटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसमें उद्यमियों को कोई दिलचस्पी नहीं है। इस मुद्दे पर भी उम्मीदवारों को गंभीर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में आधारभूत ढांचे की हालत भी बेहद खराब है। जिला मुख्यालय या बागपत विधानसभा क्षेत्र में एक रोडवेज बस स्टैंड तक नहीं है। मेरठ और दिल्ली जाने वाली बसें मुख्य रास्तों पर ही खड़ी होकर सवारियां बैठाती हैं। बार-बार बस स्टैंड की मांग की जा चुकी है, पर अब तक इसका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में भी प्रत्याशियों ने जिला मुख्यालय पर विकास कराने और बस स्टैंड दिलाने की बात कही थी, वायदा पूरा नहीं हुआ। बढ़ते अपराध और आधारभूत ढांचे की हालत चुनावी मुद्दा बन सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें