फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बकाया गन्ना भुगतान को लेकर अधिवक्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मलकपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान पूरा नहीं हो जाता, तब तक धरना ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि मलकपुर शुगर मिल पर किसानों का अब तक तकरीबन 467 करोड़ रूपये से अधिक का बकाया गन्ना भुगतान है। बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से किसानों के सामने समस्याएं खड़ी हो गई। ना तो स्कूल में समय से बच्चों की फीस जमा हो पा रही है और न ही बेटियों की शादी। परिवार का खर्च चलाना तक मुश्किल हो रहा है, ऐसी स्थिती में भुगतान के लिए उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसान परेशान है। धर्मवीर सिंह तोमर, अमित वशिष्ठ, सत्यपाल पंवार, वीरेन्द्र शर्मा, तेजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें