फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ई-पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-13 दिनों से चल रही हड़ताल से लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जमीनों के बैनामों में ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। उन्होंने तहसील में धरना दिया और इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई। इस हड़ताल से आम जनता को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने कहा कि ई-पंजीकरण व्यवस्था से अधिवक्ताओं के साथ-साथ दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्ट और मुंशी को भी नुकसान होगा। उन्होंने जोर दिया कि इससे केवल बेरोजगारी ही बढ़ेगी। तोमर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था लागू करने से पहले सरकार को कई बार सोचना चाहिए था। इस व्यवस्था का हर तरफ विरोध हो रहा है। वहीं, महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने बताया कि संघर्ष समिति के अधिवक्ताओं की मंगलवार को लखनऊ में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर संजीव तोमर, सचिन चौहान, विनीत देशवाल, हरेंद्र तोमर, प्रदीप, पुष्पेंद्र उज्ज्वल और यशपाल दांगी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें