बागपत। अधिवक्ता परिषद की तहसील इकाई ने बृहस्पतिवार को 29वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत कर एकजुट रहने पर बल दिया।
बृहस्पतिवार को हुई गोष्ठी की अध्यक्षता नगेश कुमार ने की। संचालन महामंत्री अजय शंकर शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता नगेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता परिषद की स्थापना 23 जुलाई 1992 को हुई। देशभर में तहसील स्तर पर अधिवक्ता परिषद का गठन है। अधिवक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें याद किया। दीपक मरीचि, पुनीत, अनुज कुमार, नीरज शर्मा, नरेश, प्रदर्शन, गौरव दहिया आदि मौजूद रहे।