दोघट। जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार को एसएसआरयू यूनिवर्सिटी से दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचड़ी की मानद उपाधि मिलने पर रविवार को आदमपुर गांव में सम्मानित किया। ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया।
आदमपुर गांव में रविवार को देवेंद्र सिंह पंवार के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में पीएचडी की मानद उपाधि हासिल करने वाले जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
अध्यक्षता कर्नल राजपाल सिंह ने और संचालन मास्टर राजकुमार ने किया। मौके पर आनंद छिल्लर, राजीव राणा, रामछैल पंवार, प्रधानाचार्य रुकुमपाल यादव, ब्रह्मपाल राणा, पप्पन राणा, देवेंद्र तोमर, समरपाल सिंह, कालूराम, कृष्णपाल, रविंद्र पंवार, विरेंद्र पंवार, श्याम सिंह, अनुज बालियान, लोकेंद्र, देवेंद्र पंवार मौजूद रहे।