बागपत। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बंटना शुरू हो गए है। बोर्ड से डीआईओएस कार्यालय में प्रवेश पत्र पहुंच गए थे। इसके बाद से विद्यालयों में पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों को देना शुरू कर दिया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।
24 फरवरी से जिले के 37 केंद्रों पर परीक्षा शुरू होंगी। परीक्षा में 29 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड से परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। प्रवेश पत्र भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। कई विद्यालयों में प्रवेश पत्र पहुंच गए है और जो विद्यालय रह गए है उनमें प्रवेश पत्र भेजे जा रहे है।
काफी विद्यालयों में प्रवेश पत्र बंटने शुरू हो गए है तो कई विद्यालयों में सोमवार से प्रवेश पत्र बंटने शुरू हो जाएंगे। प्रवेश पत्र मिलने के बाद परीक्षार्थी आराम से परीक्षा में बैठ सकेंगे और उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों की जानकारी भी अवश्य दी जा रही है। इसमें बताया जा रहा है कि हर परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर अपना रोल नंबर एवं उत्तर पुस्तिका का नंबर अंकित करना होने की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में परीक्षार्थी भी तैयारी में जुटे हुए है। डीआईओएस धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बंटने शुरू हो गए हैं। विद्यालय में जाकर विद्यार्थी प्रवेश पत्र ले सकते हैं।