फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काॅलोनी में बुलडोजर लेकर पहुंची प्रशासन की टीम

Thu, 27 Apr 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगरपालिका बड़ौत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की कोताना रोड स्थित काॅलोनी में बृहस्पतिवार को प्रशासन और प्राधिकरण की टीम पहुंची। टीम ने काॅलोनी के नक्शे की जांच की और जमीन की नपाई की गई।
विज्ञापन


काॅलोनी बड़ौत नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय की है। एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार अमर चंद वर्मा कानूनगो, कई लेखपाल की टीम लेकर रॉयल डिफेंस एनक्लेव पर पहुंचे। टीम ने पूरी कॉलोनी की पैमाइश करते हुए निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण के कर्मचारी भी मौके पर बुला लिए गए।
इस दौरान मुकेश उपाध्याय के समर्थक जमा हो गए। तहसीलदार ने बताया कि कॉलोनी का नक्शा अभी विचाराधीन है, बिना नक्शा पास कराए काॅलोनी काटी जा रही है, जिसकी शिकायत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर ही विकास प्राधिकरण की टीम को लेकर कालोनी में जाकर जांच की गई। मुकेश का कहना है कि उसने कॉलोनी को पास कराने के लिए प्राधिकरण विभाग में दो साल पहले शुल्क जमा करा रखा है। वह किसी भी दबाव में नहीं आएंगे और चुनाव लड़ेंगे। कार्रवाई के दौरान कानूनगो मुकेश चौधरी, कृष्ण पाल शर्मा, लेखपाल शशांक भारद्वाज, धर्मेंद्र, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें