फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयौढी गांव में एडीएम ने पकडा लगभग 50 कुंतल मिलावटी मावा

विज्ञापन
विज्ञापन
टयौढ़ी में एडीएम ने पकड़ा 50 क्विंटल मावा
विज्ञापन

बड़ौत। टयौढ़ी गांव में मिलावटी मावे की जानकारी पाकर एडीएम ने शनिवार देर रात्रि पुलिस बल के साथ छापा मारा। उन्होंने करीब 50 क्विंटल मावा पकड़ा। इस दौरान जांच के लिए 10 सैंपल भी लिए गए। वहीं देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
एडीएम प्रतिपाल चौहान को शिकायत मिली थी कोतवाली क्षेत्र के टयौढ़ी गांव में मिलावटी मावे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर एडीएम ने देर रात्रि एसडीएम सुभाष सिंह व पुलिस टीम के साथ गांव में छापा मारा। इस दौरान करीब 50 क्विंटल मावा पकड़ा। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मावा पाउडर से तैयार किया जाना पाया गया। जांच के लिए 10 सैंपल लिए गए हैं। वहीं, देर रात्रि एडीएम की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों में फलफूल रहा कारोबार
कोतवाली क्षेत्र के कई गांव में विभाग कर्मचारियों की मिलीभगत से मिलावटी मावा बनाने का कारोबार फल-फूल रहा है। इसके बाद खुद अब एडीएम ने ही छापे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें