फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम के खिलाफ अवर अभियंताओं ने किया हंगामा, एसई दफ्तर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन प्रथम के खिलाफ अवर अभियंताओं ने किया हंगामा, एसई दफ्तर पर दिया धरना
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बडौत। जेई से हाथापाई करने का आरोप लगाकर शनिवार को अवर अभियंताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हंगामा किया। इसके बाद एसई कार्यालय पर पहुंचकर कार्य बहिष्कार करके धरना दिया। उधर, एक्सईएन प्रथम ने भी जेई पर तमाम आरोप लगाकर एसई को मामले से अवगत कराया। हालांकि एसई ने अवर अभियंताओं को एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देे धरने से उठाया।
अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी व जेई नरेंद्र प्रताप कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान उनमें कहासुनी हो गई। जेई नरेंद्र प्रताप ने एक्सईएन प्रथम पर हाथापाई का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों को दी। इस पर पदाधिकारी कार्यालय पर पहुंच गए। हालांकि मामला बढ़ता देख विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, पुष्पेंद्र भारद्वाज, अमित, सुनील, प्रमोद आदि समेत अन्य कर्मचारियों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

उधर, आज सुबह अधिशासी अभियंता के खिलाफ जेई संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोताना रोड स्थित कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता बागपत से मिलने के लिए रवाना हो गए। अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप का कहना है कि अधिशासी अभियंता लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इसी समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता से मिलने गए थे लेकिन उन्होंने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी ने बताया कि नरेंद्र प्रताप को बड़ौत टाउन में राजस्व वसूली, बिजली सप्लाई सुदृढ़ कराने सहित अन्य विभागीय कार्य सौंपे गए थे। वे लगातार लापरवाही कर रहे थे। उन्हें समझाने के लिए कार्यालय बुलाया था। उन्होंने गालीगलौज कर हाथापाई का प्रयास किया। इस बाबत अधीक्षण अभियंता बागपत को अवगत कराया जा चुका है। जेई के साथ मारपीट का आरोप झूठा। उधर, एसई रणविजय सिंह ने बताया कि एक्सईएन प्रथम को पत्र भेजकर कार्यालय पर हुई घटना के मामले में तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। हंगामा व प्रदर्शन करने वालों मेें गुलशन, रवींद्र कुमार, विकास, पवन कुमार, राकेश ढाका, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें