संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अपर आयुक्त चैत्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें निवेशकों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निवेशकों की समस्याओं का समाधान करने और निवेशकों को एनओसी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को डीएम की अध्यक्षता में निवेशकों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए सप्ताह में एक बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। प्राधिकरण के एई अरविंद कुमार शर्मा, विद्युत निगम के एक्सईएन अमर सिंह, ट्य्रूबवेल विभाग से अशोक कुमार, अग्निशमन विभाग से नरेन्द्र पाल सिंह, एवं विवेटेक्स ओवरसीज खेकड़ा से गौरव जैन, एसपी इलेक्ट्रोनिक से कपिल कुमार, विनय कनोड़िया, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।