बड़ौत (बागपत)। साध्वी प्राची ने कहा कि बॉलीवुड में हिंदुस्तान और भगवा के खिलाफ साजिश चल रही है। हिंदुस्तान हिंदुओं का है, कुछ लोग भगवा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में भगवान का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से कहा कि वह इस मूवी का बायकाट करें। साथ ही इस फिल्म को सिनेमा हॉल पर न लगने दें। बॉलीवुड में अभिनेत्रियां भगवा रंग की बिकनी पहनकर भगवा का अपमान कर रही हैं और उसे रंग बता रही हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं हो पाएगा। इसके चलते उन्होंने लोगों से अपील की।
कहा कि यह फिल्म देश के किसी भी कोने में नहीं चलनी चाहिए। यह मूवी हर जगह फ्लॉप और इसका बाय काट होना चाहिए। किसी भी सिनेमा हॉल में ऐसी फिल्म नहीं जानी चाहिए। इसका सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध करेंगे। जहां तक भी होगा इसका विरोध किया जाएगा। हिंदुओं और भगवा के खिलाफ जो बॉलीवुड में साजिश हो रही है। हम उसे नाकाम करके दिखाएंगे।