फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिजामं कार्यकर्ताओं ने किया पठान फिल्म का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर में भी शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूम कर लोगों को पठान मूवी न देखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि किसी भी सिनेमाघर पर यह फिल्म नहीं लगने दी जाएगी।
हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने बताया कि फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की ड्रेस को लेकर विरोध किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, पठान मूवी में भगवा रंग का अपमान किया गया है। जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बाजारों में घूमकर दुकानदारों और आमजनों से अपील की यह फिल्म ना देखें। चेतावनी दी कि जनपद बागपत के किसी भी थिएटर में फिल्म नहीं लगने देंगे कार्यकर्ता उसका विरोध करेंगे। मौके पर अंकित बड़ौली, जयकुमार कंडेरा सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें