बसी गांव में टीवी अभिनेता गौतम नैन और उसकी इंडोनेशियन दुल्हन का स्वागत करते परिजन।
- फोटो : KAHKRA
गांव बसी में परिजनों और ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव बसी निवासी टीवी अभिनेता गौतम नैन रविवार को अपनी इंडोनेशियन दुल्हन के साथ गांव पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। दुल्हन की आरती उतार हिंदू रीति रिवाज के साथ उसे गृह प्रवेश कराया।
गांव बसी निवासी गौतम नैन टीवी अभिनेता है। वह मुंबई में रहता है। कई चर्चित टीवी सीरियल में भी कार्य कर चुका है। उसने मुंबई में ही इंडोनेशियन कलाकार के साथ शादी रचाई। रविवार को वह अपनी दुल्हन के साथ गांव पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। आरती उतारकर उन्हें गृह प्रवेश कराया। इसके बाद उन्हें लजीज व्यंजन परोसे गए। दुल्हन ने भारतीय व्यंजनों की जमकर तारीफ की।