अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरे किया जाए। जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं कार्यदायी संस्था उन कार्यों को समय अवधि के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। कार्यों की थर्ड पार्टी द्वारा भी गुणवत्ता की चेकिंग कराई जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारी भी यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं कोई इमारत जर्जर स्थिति में तो नहीं है। अगर है तो उसकी रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं।
डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्य को तत्परता के साथ करें। विकास योजना गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। श्रम प्रवर्तन विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में जिन स्थानों पर कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य कराया जा रहा है, वहां पर लगी लेबर का श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य होना चाहिए।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए किस जनपद में जॉब खाद्यान्न की नौ दुकानें रिक्त चल रही हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द आवंटित किया जाए। अधिकारी अपने विभागों से मिले लक्ष्य को डायरी में अवश्य मेंटेन करें, जब भी किसी भी मीटिंग में आए डायरी में अपने विभाग के आंकड़े अवश्य लिखे होने चाहिए । जल निगम को निर्देश दिए जो भी विभाग की योजना चल रही है, वह समय अवधि में पूर्ण कर ली जाएं। जनपद में 29 परियोजना हैं, इसमें से 18 पर चल गई है, इसमें 4965 घरों में कनेक्शन दिए हैं । जल योजना पर ग्रामीण स्तर पर समिति का गठन करें और प्रत्येक माह बैठक हो, जिन घरों में पानी सप्लाई किया जा रहा है, उनकी मानक के अनुरूप पर्ची काटी जाए और राजस्व प्राप्त करें ।
जिला टास्क फोर्स की टीम स्कूलों का निरीक्षण अवश्य करें और प्रेरणा एप पर दर्ज करें। डीएम ने कहा जिन गन्ना मिलों पर अभी गन्ना बकाया भुगतान है उसे जल्द कराए । डीएम ने 100 दिन के रोजगार में कार्य योजना बनाकर कार्य करने के संबंधित को निर्देश दिए। डीएम ने कृषि उप निदेशक को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि में जिन किसानों के खाते में त्रुटि है, उन किसानों के खाते को ठीक करें ताकि सम्मान धनराशि उनके खाते में जा सके और किसानों की फसलों का बीमा करें। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।