बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए। लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी। कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी या अन्य संदर्भ के अंतर्गत आई शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण से पूर्ण तरीके से संतुष्ट होना चाहिए। कहा किसी भी अधिकारी का कोई संदर्भ डिफाल्टर श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रतिदिन आइजीआरएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। कहा आईजीआरएस पर ध्यान ने देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन, प्रभारी सीडीओ हुबलाल, एसडीएम रामनयन मौजूद रहे।