फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद विक्रम हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दस अगस्त 2013 में हुई थी सुल्तानपुर हटाना गांव के विक्रम की हत्या
विज्ञापन

तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में सात साल पहले हुए विक्रम हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन

सुल्तानपुर हटाना निवासी विक्रम पुत्र ओम सिंह की दस अगस्त 2013 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में नामजद गुल्लू और गगन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी मोहित निवासी डूंगर जिला मुजफ्फरनगर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इस मामले मेें एक आरोपी मोनू उर्फ चंदू पुत्र भंवर सिंह निवासी सुल्तानपुर हटाना सात साल से फरार चल रहा था। इस बीच कोर्ट के आदेश पर उसके मकान की कुर्की की कार्रवाई भी कर दी गई थी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरोपी मोनू को बावली चुंगी के पास श्मशान घाट के पास से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विक्रम ने गुल्लू के माध्यम से गगन को अपनी इंडिका कार बेची थी, जिसके 19 हजार रुपये उधार थे। उधार के रुपये लेने के लिए विक्रम लगातार गगन पर दबाव बना रहा था। गगन उसके साथ उठता-बैठता था। इसके चलते ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें