फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
झूलसने के बाद बड़ौत सीएसचसी में भर्ती बावली गांव निवासी सुरेश l संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव में बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी को लेकर परिवार के सदस्य ने सुरेश पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। उसको बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बावली गांव के रहने वाले सुरेश के घर में बृहस्पतिवार को परिवार के सदस्य के साथ विवाद हो गया। इस विवाद में परिवार के सदस्य ने सुरेश पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया । इसके बाद आरोपी फरार ही गया। परिजनों ने उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसको परिजन मेरठ लेकर गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है और उसके आधार पर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें