बागपत। सरूरपुर कलां गांव के ग्रामीणों ने तालाब की खोदाई में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट प्रभारी से शिकायत की। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सरूरपुर कलां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब की खोदाई का कार्य चल रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार नियमानुसार खोदाई करने के बजाय अधूरा खोदकर कार्य पूर्ण करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि बरसात होते ही तालाब ओवरफ्लो होने से रास्तों में जलभराव की समस्या बन जाएगी। उन्होंने मानकों के अनुरूप तालाब की खोदाई कराने की मांग की। मांग करने वालों में अरूण नैन, शैलेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप, संजीव समेत अन्य शामिल रहे।