खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर कॉल करके अश्लील बातें करने, रास्ते में छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती बुधवार सुबह परिजनों संग कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक रास्ते में छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं फोन करके अश्लील बातें करता है। वहीं, फेसबुक पर अश्लील मेसेज भेजता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इससे वह और उसके परिजन दहशत में हैं। वह कई बार समझाने के बावजूद हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को आरोपी युवक द्वारा मोबाइल पर भेजे गए अश्लील मेसेज भी दिखाए। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद