फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सिपाही के फर्जी हस्ताक्षर कर चुनाव कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

आर्य वैदिक एजुकेशन डवलपमेंट सोसाइटी के पूर्व प्रबंधक पर सिपाही ने मई 2015 में फर्जी हस्ताक्षर करके बैठक दिखाकर चुनाव कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में वर्तमान में दिल्ली करावल नगर निवासी पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी की दी आर्य वैदिक एजुकेशन डवलपमेंट सोसाइटी के पूर्व प्रबंधक पर सिपाही ने मई 2015 में फर्जी हस्ताक्षर करके बैठक दिखाकर चुनाव कराने का आरोप लगाया। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सिपाही सुरेश चंद ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह 31 मई 2015 में सहारनपुर के फतेहपुर थाने में तैनात था और उस दिन वहां ड्यूटी पर मौजूद था। दी आर्य वैदिक एजुकेशन सोसाइटी टटीरी के पूर्व प्रबंधक पवन ने 31 मई 2015 को एक कथित आम सभा की बैठक की। उसकी गैर मौजूदगी में फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी उपस्थिति दर्ज की और डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स मेरठ से चुनाव की मंजूरी लेकर खुद को प्रबंधक घोषित करा दिया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: यमुना का जलस्तर बढ़ा, 1.6 मीटर ऊपर पहुंचा

पुलिस ने इस मामले में वर्तमान में दिल्ली करावल नगर निवासी पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें