फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के उत्पीड़न का आरोप, फीस का ब्योरा भी नहीं मिल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी के लोगों ने डीएम को शिकायत देकर एक अधिकारी पर लगाया आरोप, मिला जांच का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का विकास भवन के एक अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारी पर आरोप है कि वह प्रधानाचार्य पर दबाव बनाकर अन्य शिक्षकों का उत्पीड़न करा रहा है। इसके अलावा शिक्षक अभिभावक संघ को फीस का ब्योरा नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में लोगों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
कॉलेज शिक्षक-अभिभावक संघ के सदस्य पदम सिंह, डा. अशोक, अनिल यादव, सुभाष चंद सैड़भर, हरीपाल, सतपाल, प्रवीण, शेखर आदि ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि कॉलेज में पहले आरती खन्ना को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया हुआ था। अप्रैल में आयोग ने डा. सत्यपाल सिंह को प्रधानाचार्य नियुक्त कर दिया। मगर, प्रबंध समिति पर रोक होने के कारण विकास भवन के एक अधिकारी पर यह जिम्मेदारी है। आरोप है कि अधिकारी ने प्रधानाचार्य को ज्वाइन कराने के लिए चक्कर कटाए। एक सांसद से फोन कराने के बाद ज्वाइन कराया गया। आरोप है कि अब उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। अन्य शिक्षकों को नोटिस देने के लिए दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि शिक्षक-अभिभावक संघ के सदस्यों ने फीस का ब्योरा मांगा तो देने से इंकार कर दिया। वह विकास भवन में उस अधिकारी के पास पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई। डीएम राजकमल यादव ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने का आरोप
बुढसैनी गांव के रहने वाले जयवीर सिंह ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में दो परिचारकों के हस्ताक्षर किए जाते है। आरोप लगाया कि एक परिचारक कॉलेज में नहीं आता है, जबकि दूसरा परिचारक फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर दोनों का वेतन जारी करा रहा है। इस पर सीडीओ ने मामले में जांच शुरू कराई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें