फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन करा युवती की शादी कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने एसपी से लगाई युवती को शीघ्र बरामद कराने की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। युवती का जबरन धर्म परिवर्तन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराने का आरोप लगाते हुए रमाला थाना क्षेत्र के लोगों ने एसपी से शिकायत की। उन्होंने युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि काठा गांव निवासी युवक अपने तीन दोस्तों को साथ लेकर कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी के पास आया था। तीनों ने उसकी बेटी को मार्केटिंग कंपनी में कार्य करने का प्रस्ताव दिया। इस पर वह गांव में ही काम करने लगी। 22 फरवरी को तीनों बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर उनकी बेटी को साथ ले गए। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराने के फोटो भेज दिए गए। पिता ने आरोप लगाया कि षडयंत्र के तहत उनकी पुत्री का अपहरण और धर्म परिवर्तन के बाद शादी करा दी गई। इसका फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया गया। युवती की जान को खतरा जताते हुए उसकी बरामदगी की मांग की। एसपी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें