फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन पर जबरन विद्युत पोल लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की जमीन पर जबरन विद्युत पोल लगाने का आरोप
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों ने बुधवार को तहसील में बागपत-मेरठ हाईवे निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। कंपनी पर उनकी जमीन पर जबरन विद्युत पोल लगाने और विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को टटीरी के किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि एनएचएआई की ओर से बागपत-मेरठ मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। कंपनी किसानों को मुआवजा दिए बिना उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रही है। इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की गई थी। प्रशासन ने भू-स्वामियों से वार्ता न होने तक निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कंपनी ने मंगलवार शाम को उनके खेतों में विद्युत पोल लगा दिए। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में विद्युत पोल हटाने और मुआवजा दिलाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विजय कुमार, आलोक कुमार, नरेश, शहजाद, राकेश, कृष्णा देवी, ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें