फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ससुरालवालों के उत्पीड़न से तंग होकर आत्महत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा । क्षेत्र के एक गांव में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की मौत के मामलेे में नया मोड़ आ गया है। उसकी मां ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी के पति के दोस्त भाजपा नेता पर जबरन अनैतिक संबंध बनाने और ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस कारण ही उसके आत्महत्या करने की बात कही गई है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव में पिछले सप्ताह एक महिला घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। गौतमबुद्धनगर की रहने वाली महिला की मां ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति, सास, ससुर समेत अन्य दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। बेटी ने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। तभी उसके पति के दोस्त एक भाजपा नेता ने इस मामले मेंं उसकी मदद करने का आश्वासन दिया और उससे एक लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद वह भाजपा नेता रोजाना उनके घर आकर उसके पति के साथ शराब पीनेे लगा। एक दिन अधिक नशा होने पर पति के दोस्त ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया, लेकिन पति ने भी उसकी सहायता नहीं की। पति के दोस्त नेे उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। इस तरह ससुराल वालों के उत्पीड़न व अनैतिक संबंध बनाए जाने से परेशान होकर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने पुलिस से बेटी के ससुराल वालों के साथ ही उसके पति के दोस्त भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना हैं कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें