फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव में महिला पर फावड़े से हमला करने और बाइक फूंकने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फावड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन

टटीरी चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम मीतली में खेमचंद के परिवार पर करीब दो माह पूर्व मामूली विवाद होने पर पड़ोसी श्रीपाल के परिवार ने हमला बोल दिया था। जिसमें एक युवक आकाश की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। घटना के बाद आरोपी के परिवार के सदस्य भी गांव से चले गए थे। शुक्रवार को आरोपी श्रीपाल की पत्नी सुषमा अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मीतली गांव स्थित मकान पर पहुंची। आकाश के भाई राहुल ने सुषमा पर फावड़े से प्रहार कर बाइक फूंक दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर फावड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें