फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की स्वर्ण आयोग गठन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर स्वर्ण आयोग का गठन करने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुशवाह ने कहा कि आजादी के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को आरक्षण की सुविधा दी गई थी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा आयोग की तरह स्वर्ण आयोग का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में एससीएसटी एक्ट समाप्त करने, आरक्षण नीति की पूर्ण समीक्षा कराने, सरकारी नौकरी में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर परिषद के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ठाकुर अजयवीर सिंह, ठाकुर इंद्रपाल सिंह प्रधान, वीरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान खेड़ी, ठाकुर जसवीर सिंह, अजीत सिंह आचार्य, शेखर चौहान, ठाकुर तेजपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें