फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जर्जर मार्ग पर हो रहे हादसे, निर्माण कराने की मांग उठाई

Tue, 02 Jul 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कांहड़-दोघट मार्ग पर हुए कीचड़ के बीच गुजरते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बागपत, दाहा। कान्हड़ से दोघट मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया, जिससे गुजरने वाले राहगीर हादसों में घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीण मास्टर नरेंद्र पंवार, पप्पू, अशोक कुमार, अनीस खान, अरविंद ने बताया कि इस मार्ग से दाहा, पलड़ा, पलडी, आजमपुर मुलसम, झूंडपुर, मिलाना, भड़ल गैडबरा समेत अन्य गांवों के ग्रामीण नियमित आवागमन करते हैं। मार्ग का निर्माण कई साल पहले कराया गया था, जो पूरी तरह जर्जर हो चुका है। मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। अब स्कूल कालेज खुल गए हैं। छात्र-छात्राओं को स्कूल कालेज जाने में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
-
कई साल से उठा रहे मार्ग
दोघट से कान्हड़ मार्ग कई साल से जर्जर हो चुका है। इसके लिए कई साल से निर्माण कराने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। मार्ग का निर्माण होने से राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नरेंद्र पंवार, ग्रामीण

बारिश में आवागमन हो जाता है बंद
कान्हड़-दोघट मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जहां बारिश आते ही कीचड़ फैल जाती है और वाहन फिसलकर हादसों का शिकार हो जाते हैं। मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है।
पप्पू, ग्रामीण।
-
वर्जन -
गन्ना विभाग से मार्ग हस्तांतरित होने के बाद निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें