फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुघर्टना में बाप की मौत, बेटा गंभीर 

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में छपरौली-बड़ौत मार्ग पर मलकपुर और सिनौली के बीच बुग्गी से बाइक टकरा गई, जिससे बाप की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

  ओमप्रकाश (45) गुराना गांव का रहने वाला है। वह अपने बेटे राहुल के साथ मंगलवार की सुबह डूंडूाहेडा गांव से बाइक से बड़ौत आ रहा था। मलकपुर व सिनौली गांव के बीच उसकी बाइक वहां से गुजर रही रेत से भरी बुग्गी से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि राहुल घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  मीतली में ट्रक-जिप्सी की भिड़ंत, सात घायल 
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मीतली गांव के पास ट्रक और जिप्सी की भिड़ंत हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजकर जाम खुलवाया।  चांदीनगर क्षेत्र के गांव कैरका निवासी जमील पुत्र मेहर इलाही ने बताया कि मंगलवार शाम जिप्सी से बागपत से गांव में जा रहे थे। मीतली गांव के पास मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जिप्सी में टक्कर मार दी। हादसे में साबिर, प्रकाश, राजकुमार, गजेंद्र, जाकिर समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस पर काफी लोग एकत्र हो गए। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो चुका था। उधर, पुलिस और लोगों ने मिलकर घायलों को गाड़ी से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के दोनो ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रोड से हटवाया और जाम खुलवाया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

  दिल्ली बस स्टैंड पर शव मिलने से सनसनी 
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर मंगलवार की तड़के एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद मेें उसकी शिनाख्त बरवाला गांव के व्यक्ति के रूप मेें हुई। मृतक राजपाल (48 वर्ष) पुत्र अभयराम बरवाला गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि दो महीने पूर्व उसके जवान बेटे की मौत हो गई थी। तभी से वह परेशान था और शराब पीने का आदी हो गया था। पुलिस ने बताया कि वह आए दिन लोगों से रुपये मांगकर शराब पीता था। पुलिस का मानना है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही मौत के वजह के 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें