कार की टक्कर से राहगीर घायल
खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार को शाम करीब छह बजे शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी बिजेंद्र फखरपुर गांव से पैदल खेकड़ा अपने घर लौट रहे थे। जब वह फखरपुर तिराहे के समीप पहुंचे। तभी कार की टक्कर लगने पर वह घायल हो गए। कार सहित चालक सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर भाग गया। घायल को राहगीरों ने शहर में स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी नर्सिंग होम में पहुंचे। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। दुर्घटना को अंजाम देकर फरार चालक व कार का सुराग नहीं लग सका।