फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस तक जाने की छूट मिले या किया जाए पानी का इंतजाम

विज्ञापन
असारा गांव में बंद किया गया रास्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। छपरौली विधानसभा के सबसे बड़े गांवों में शामिल असारा जमातियों के कारण हॉटस्पॉट बन गया है। फर्राटा भरती जिंदगी यहां होम क्वारंटीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जांच में जुटी हैं। अधिकतर ग्रामीणों का पेशा खेती और मजदूरी है, जिस कारण समस्या बढ़ रही है। मास्टर जाहिद का कहना है कि कम से कम पड़ोस तक जाने की छूट तो होनी चाहिए। जिन लोगों के घर में पानी का इंतजाम नहीं, वह पड़ोसियों के घर से पानी ले जाते हैं। पुलिस ने अब रोक लगा दी है। इतनी सख्ती ने समस्या बढ़ा दी है। अगर ऐसी सख्ती करनी है तो घर-घर पानी की सप्लाई का इंतजाम प्रशासन को करना चाहिए। ग्रामीण कहते हैं कि किसान-मजदूरों के लिए अधिक छूट होनी चाहिए। रमाला मिल में रात की शिफ्ट लगा दी है। असारा के किसानों को रात में आने जाने के कारण विशेष सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन

क्या कहती हैं प्रधान
- प्रधान महमूदा का कहना है कि वालंटियर लगाए गए हैं। घर-घर जाकर समस्या पूछ रहे हैं। किसी भी ग्रामीण के सामने परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि नसीम का कहना है कि पशुपालकों के लिए चारे का इंतजाम किया गया है।
राशन वितरण में हवा हुई सोशल डिस्टेंसिंग
रमाला। राशन वितरण के दौरान सामाजिक दूरी हवा हो गई। एक ही जगह सैकड़ों लोग जमा थे। राशन डीलर ने समझाया, लोग नहीं माने। इसके बाद तय किया गया कि जुगाड़ में राशन लेकर डीलर खुद घर-घर जाएगा। किसी को अपने घर से बाहर आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें