फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर से गाली-गलौज, धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने एक रेलवे कर्मचारी पर टेलीफोन तोड़ने, अभद्र व्यवहार करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। उन्होंने जीआरपी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने जीआरपी बड़ौत, एसएसपी शामली, कंट्रोल रूम व सेफ्टी कंट्रोल रूम को भेजी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार को वह सफाई कर्मचारी रिसपाल से स्टेशन परिसर पर सफाई व दवाई छिड़काव करा रहे थे। इसके बाद उन्होंने रिसपाल को मशीन रखने के लिए भेजा तो एक रेल कर्मचारी ने उस पर जबरदस्ती अपने क्वार्टर की सफाई करने का दबाव बनाया। रिसपाल के इनकार करने पर कर्मचारी ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। सफाई कर्मी की शिकायत पर जब वह मशीन को अपने क्वार्टर पर रखने के लिए गए तो कर्मचारी और उसका लड़का उनके पीछे भी भागने लगे। स्टेशन लौटने पर कर्मचारी ने उनके साथ गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। यहीं नहीं उनके साथ से गेट टेलीफोन छीन कर जमीन पर पटक दिया। इससे टेलीफोन टूट गया। उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें