फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उद्योग व्यापार मंडल के अभिमन्यु गुप्ता बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- हंसराज व पंकज गुप्ता को महामंत्री बनाया, व्यापारियों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 14वीं बार अभिमन्यु गुप्ता जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा महामंत्री के लिए हंसराज गुप्ता व पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी दी है। व्यापारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और दिलीप सेठ ने बागपत जिले की कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने अभिमन्यु गुप्ता को जिलाध्यक्ष, संयुक्त रूप से जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता व पंकज गुप्ता को मनोनीत किया। अभिमन्यु लगातार 14वीं बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभावने वाले पहले व्यापारी बने हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने व व्यापारियों के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। व्यापारियों ने कार्यकारिणी का गठन होने पर खुशी मनाई। इस दौरान प्रमोद जैन, नरेश प्रधान, राहुल गुप्ता, यतेंद्र तोमर, बाबूराम, अनिल कुमार शर्मा, राकेश जैन, विनोद गुप्ता, राकेश बंसल, संजय गर्ग, ईश्वर अग्रवाल, श्याम सुंदर गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें