बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। 13 मई की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली तो उसकी बस छूट गई थी। इसके बाद वह बस स्टैंड से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसकी बेटी को दूसरे गांव के रहने वाले एक युवक ने रोक लिया और तमंचे के बल पर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी बेटी किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।। व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि नामजद आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।