फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विभिन्न मांगो को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में धरना देकर विरोध प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्य? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

बागपत। बढ़ती महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर महंगाई कम करने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर सरकार ने महंगाई को बढ़ावा दिया है। जिससे आम जनता त्रस्त हो गई है। महंगाई के कारण दूध, दाल, सरसों का तेल, डीजल पेट्रोल के दाम भी काफी ज्यादा हो गए हैं। जबकि बैंकों से ऋण लेकर भागने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। महंगाई के विरोध में पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, मौ. शाकिर, सचिन तोमर, सन्नी, सचिन बैरागी, रवि शर्मा, सुधीर, ओंकार दत्त, खुर्शेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें