बिनौली। दोझा गांव में परिचित से मिलने गए बड़ौत निवासी राजीव तोमर पर दो युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने राजीव तोमर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। राजीव ने बताया कि 24 मई की रात दोझा गांव में अपने दोस्त संजय त्यागी के घर गया था। गांव के बाईपास पर खड़े दिनेश और मामन ने गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों के आने पर दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भग गए। पुलिस का कहना है कि दिनेश और मामन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।