फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News : युवक ने चाचा को मारी गोली, घायल मेरठ के लिए रेफर, ये थी विवादद की बड़ी वजह

Wed, 08 Feb 2023 11:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : युवक ने अपने चाचा को गोली मार दी। गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ रेफर किया गया है। विवाद की ये बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बिनौली के रंछाड़ गांव में बुधवार रात एक युवक ने घर में हुए विवाद को लेकर अपने सगे चाचा को तमंचे से गोली मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

रंछाड़ गांव निवासी सुनील अविवाहित है। वह अपने पिता सतवीर सिंह के साथ रहता है। रात करीब सवा नौ बजे सुनील का सगा भतीजा निखिल उर्फ अखिल पुत्र अनिल वहां आया। निखिल और सुनील के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। निखिल ने तमंचा निकालकर अपने चाचा को पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद सुनील जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा। कुछ दूर जाकर रास्ते पर एक मकान के दरवाजे के सामने गिर गया। घटना की सूचना परिजनों से पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी कई माह पूर्व गांव के ही एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में जेल गया था। जो बाद में जमानत पर छूटकर आ गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अधूरी रह गई परवेज मुशर्रफ की ये हसरत, मौत से पहले मेरठ में आकर करना चाहते थे ये काम
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना था कि आरोपी ने जमीन नाम करने से मना करने पर अपने चाचा को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें