फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। टांडा मार्ग पर शनिवार देर शाम किरठल गांव के समीप ट्रैक्टर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तेड़़ा गांव का रहने वाला राकेश (40) शनिवार को लूंब गांव में कोल्हू पर मजदूरी करता था। शनिवार को घर वापस लौटते समय जैसे ही किरठल गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ने किरठल गांव के आकाश की बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में राकेश और आकाश घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को बुलाकर दोनों घायलों को बड़ौत सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मृतक पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें