खेकड़ा (बागपत)। डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ग्राम मुबारिकपुर के राजू हलवाई हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सिवालखास के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निवासी राजू हलवाई खेकड़ा में मिष्ठान की दुकान करता था। 27 नवंबर 2020 की रात बदमाशों ने राजू की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक घटना को अंजाम देने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी हैं। रविवार को पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ के लिए राजू के साथ शादियों में खाना बनाने वाले मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के ग्राम सिवालखास निवासी एक युवक को हिरासत में लिया। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि युवक से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।