फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली के नौ युवकों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नौकरी लगवाने के लिए दिल्ली के नौ युवकों से 11 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया हैं। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के एक पूर्व प्रधान और उसके सहयोगियों पर ठगी का आरोप लगा है। रुपये वापस मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित युवकों ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली के शिव विहार और करावल नगर निवासी सहेंद्र सिंह, आकाश, किशन, दीपक, अरुण, सत्यव्रत, मोनू, आशीष, आशीर्वाद सिंह ने सोमवार को खेकड़ा थाने में पहुंचे और तहरीर दी। आरोप लगाया कि ग्राम सांकरौद के एक पूर्व प्रधान और उसके तीन साथियों ने 13 जनवरी 2022 को उन्हें एक माह के अंदर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 11 लाख रुपये ले लिए।
छह माह बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी, तो वे सभी अपने रुपये वापस लेने के लिए ग्राम सांकरौद पहुंचे। एक सप्ताह बाद रुपये देने का वादा कर उन्हें वापस भेज दिया। 31 जुलाई को वे फिर रुपये लेने के लिए सांकरौद में पहुंचे, तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें