दोघट। कस्बे में बुधवार रात घर में बैठे युवक को पड़ोसी तीन युवकों ने लाठी-डंडे से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दोघट कस्बा निवासी साइन पुत्र लियाकत ने बताया कि वह बुधवार रात अपने घर में बैठा था। इसी दौरान पड़ोस के तीन युवक लुकमान पुत्र इंतजार, भूरा पुत्र मुराद अली, आयुष पुत्र गय्यूर ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला करके घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बिनौली सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा। जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा का कहना दो पक्षों का मुकदमा दर्ज के लिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद