दोघट। निरपुड़ा मार्ग पर रविवार शाम चार नकाबपोश युवकों ने दौड़ लगा रहे शशीकांत शर्मा निवासी दाहा को ईंख के खेत में खींचकर मारपीट कर दी। घायल शशीकांत ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
दाहा गांव निवासी शशिकांत शर्मा ने बताया कि रविवार शाम निरपुड़ा मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। निरपुड़ा की तरफ से दौड़ लगाकर वापस लौटते समय रास्ते में खड़े दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। चारों युवकों ने उसका मोबाइल छीनकर ईंख के खेत में फेंक दिया। इसके बाद उसे खींचते हुए ईंख के खेत में ले गए। वहां पर चारों नकाबपोशों ने लात-घूसों और बेल्ट से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर दौड़ लगा रहे अन्य युवक वहां आए तो हमलावर अपनी बाइक लेकर भाग गए। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।