खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पानीपत निवासी राजेश रविवार की रात साथी पंकज के साथ टेंपो लेकर गाजियाबाद से पानीपत जा रहा था। जब टेंपो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त होने के साथ ही राजेश और पंकज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया।