फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में युवक ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। क्षेत्र के एक गांव में गृह क्लेश के चलते युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवक खेत से गेंहू कटाई कर लौटा था। घर पर किसी बात को लेकर भाभी के साथ उसकी कहासुनी हो गयी। नाराज युवक ने कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजन कमरे में गए तो उन्हें इसकी जानकारी लगी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रमेश सिह सिद्धू का कहना है इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें