फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, फेंकने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली अंडरपास के समीप बुधवार रात बामनौली गांव निवासी रोहित (32) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इसमें मृतक के भाई मनोज ने रोहित को ट्रेन से फेंकने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी रोहित बुधवार को किसी काम से दिल्ली गया था। बताया कि देर रात ट्रेन से वापस लौटते समय बावली अंडर पास के समीप रोहित ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने शव पड़ा मिलने पर पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने पहचान कर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई मनोज ने बताया कि रोहित को ट्रेन से फेंका गया है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। इसको लेकर वहां हंगामा भी हो गया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में बड़ौत पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें