बड़ौत। किदवई नगर काॅलोनी से गुजर रहे नाले की एक माह से दीवार टूटी पड़ी है। ऐसे में काॅलोनी में रहने वाले लोगों को हादसे का डर है। लगातार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर लोगों में रोष पनपता जा रहा है।
किदवई नगर काॅलोनी के बीच से नाला गुजर रहा है, जिसकी पिछले एक माह से दीवार टूटी हुई है। नाले की दीवार टूटने से जहां नाले का पानी काॅलोनी में घुस जाता है। वहीं नाले में गिरने से हादसे की आंशका बनी रहती है। लोग परेशान हैं और कई बार नगरपालिका व तहसील में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द नाले की दीवार बनाएं जाने की मांग की।
एक माह से नाले की दीवार टूटी पड़ी है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में हादसा हाेने की आंशका बनी रहती है।-महबूदा
नाले की दीवार टूटकर गिरने से एक तो आने-जाने में दिक्कतें हो रही है। खेलते समय बच्चों के नाले में गिरने की आंशका बनी रहती है। -गफ्फार
वर्जन
इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। फिलहाल नाले की दीवार बनाने के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द ही दीवार बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। -मनोज रस्तोगी, ईओ बड़ौत।