पति से कहासुनी पर संदिग्ध हालात में फंदे से झूली महिला
चांदीनगर। थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला का उत्पीड़न करने व हत्या का आरोप लगाकर थाना चांदीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेवला निवासी नासिर की शादी चार माह पूर्व औसिक्का की फरहीन (19) के साथ हुई थी। सोमवार शाम फरहीन का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति नासिर का कहना था कि सोमवार शाम उसने पत्नी से चाय बनाने को कहा था। पत्नी ने चाय बनाने से मना कर दिया था। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद फरहीन ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, महिला के पिता ओसिक्का निवासी इंतजार ने हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पति ,सास, ससुर व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।